CHHATTISGARH : Chhattisgarh Express and goods train seen on the same track, panic ensues
रायपुर। कोटमी सोनार के पास रविवार को उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर दिखाई दीं। वीडियो सामने आते ही संभावित रेल हादसे की चर्चाएं तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
DEEPTI SHARMA RECORD : दीप्ति शर्मा अब दुनिया की नंबर-1 विकेट टेकर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रेनों को एक साथ देखकर यात्री भी घबरा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताई, लेकिन रेलवे ने पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ कर दी है।
रेल अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के तहत एक ही ट्रैक पर तय दूरी बनाकर तीन से चार ट्रेनों का संचालन सामान्य प्रक्रिया है। ट्रेनों के बीच सुरक्षित अंतर बनाए रखा जाता है और पूरी निगरानी तकनीकी सिस्टम के जरिए होती है।
CM SAI’S VISIT: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की मुलाकात
रेलवे के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों को लेकर बहस छेड़ दी है।
