DUA FIRST PHOTO : दीपिका-रणवीर ने पहली बार दिखाया बेटी दुआ का चेहरा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DUA FIRST PHOTO : Deepika-Ranveer showed daughter Dua’s face for the first time…

मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर दुआ को गोद में लिए कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और फैंस को “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं” दी।

तस्वीरों में दीपिका और रणवीर पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं, वहीं दुआ सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद क्यूट लग रही हैं।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई –

जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई। अभिनेता राजकुमार राव ने कमेंट किया, “ओह माय गॉड! कितनी प्यारी है दुआ!” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “भगवान दुआ को खुशियां और स्वास्थ्य दे, बहुत प्यार।” फैंस भी लगातार दुआ की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर की ये पारिवारिक तस्वीरें इस दिवाली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल कंटेंट बन गई हैं और फैंस इस छोटे से पल की खुशियों में शामिल हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related