देश के सभी मंदिरों को, मुफ्त में लाउडस्पीकर देने की घोषणा करने वाले…भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला..!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महाराष्ट्र के कलानगर जंक्शन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहित कंबोज की कार पर भीड़ ने हमला किया। हालांकि वह अपनी जान बचाने में सफल रहे। मोहित का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार बंगाल से भी बदतर साबित हो रही है। नवाब मलिक जैसे भ्रष्ट मंत्रियों को बेनकाब करने वाले विपक्षी नेताओं पर राज्य सरकार द्वारा हमला किया जा रहा है…मैं इसकी निंदा करता हूं।

भाजपा नेता मोहित काम्बोज पर हमला किसने किया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मोहित कंबोज पर जिस वक्‍त हमला हुआ उस समय वह अपनी कार में ही थे। उनकी कार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बंगले मातोश्री के पास खड़ी थी। अचानक ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया।
बता दें कि इस वक्त महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति हो रही है। भाजपा नेता मोहित कंबोज मंदिर और ट्रस्टों को फ्री में लाउडस्पीकर बांटते हुए उनसे हनुमान चालीसा बजाने का आग्रह किया था। मोहित ने बीती 14 अप्रैल को ये ऐलान भी किया था कि पूरे देश के मंदिरों में फ्री में लाउडस्‍पीकर लगवाएंगे। इनमें प्रतिदिन भगवान का भजन कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसे लेकर मोहित कंबोज ने देश के मंदिर ट्रस्टों को पत्र भी लिखा था। इन पत्रों में अतीत में विदेशियों के आक्रमण को लेकर भविष्‍य में सचेत रहने के लिए कहा गया था। मोहित ने कहा था कि जातिगगत भावनाओं से ऊपर उठ एकजुट हो जायें।

क्‍या कहना है मोहित कंबोज का

हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। मामले की शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। इस हमले को लेकर भाजपा नेता मोहित कंबोज का कहना है कि वह इस तरह की आक्रमकता से वे डरने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related