DCC meeting at Congress headquarters: कांग्रेस मुख्यालय में DCC की बैठक, खरगे ने कहा – अगर 20-30 सीटें और मिल जातीं तो केंद्र में…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DCC meeting at Congress headquarters: कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में डीसीसी प्रमुखों की बैठक चल रही है. तीन दिनों तक अलग-अलग चरण में होने वाली बैठक में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए. मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों ने भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, हमने BJP को 240 सीट तक सीमित कर दिया. खरगे ने कहा अगर कांग्रेस को 20-30 सीट और मिलतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बन जाती.

गुरुवार डीसीसी की बैठक में खरगे ने कहा कि संगठन की विचारधारा मजबूत है, लेकिन इसे सत्ता के बिना देश में लागू नहीं किया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने राज्यों में चुनाव जीतने के लिए दीर्घकालिक रणनीति के साथ एकजुट होकर काम करने के लिए पार्टी की जिला इकाई प्रमुखों से आह्वान किया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसीसी प्रमुखों से कहा, ‘‘हमारे ‘संविधान बचाओ’ अभियान ने संविधान को बदलने की बीजेपी-आरएसएस की गुप्त मंशा को उजागर कर दिया है. आज, बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वह दो घटक दलों पर निर्भर है. एक प्रधानमंत्री ने अहंकारपूर्वक दावा किया था कि वह 400 सीट जीतेंगे, लेकिन उन्हें हमने एक बड़ा झटका दिया.’’

खरगे ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने लगभग 100 सीट हासिल कीं. अगर हमने अधिक मेहनत की होती, तो हम 20-30 सीट और हासिल कर सकते थे. इतनी सीट हासिल करने से देश में वैकल्पिक सरकार बन सकती थी. हमने अगर यह कर लिया होता, तो हम अपने स्वतंत्र संस्थानों, लोकतंत्र और संविधान पर व्यवस्थित हमले को रोक सकते थे.’’

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related