CG WEATHER UPDATE : मानसून की विदाई शुरू, फिर भी बारिश का अलर्ट?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE : Monsoon’s departure begins, still rain alert?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अक्टूबर को बीजापुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया। राहत की बात यह है कि अगले 6 दिनों तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग में सबसे ज्यादा 17.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। माना एयरपोर्ट पर 2.2 मिमी बारिश हुई, जबकि रायपुर के लालपुर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो रायपुर 33.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

9 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 12 और 13 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 14 अक्टूबर को एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

क्यों बदल रहा मौसम?

मौसम में बदलाव की वजह उत्तर-पूर्व बिहार के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक फैली द्रोणिका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इनके असर से कहीं-कहीं बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में जमीन के नियमों में बड़ा बदलाव

CHHATTISGARH : Major changes in land rules in Chhattisgarh रायपुर।...

RAIPUR DRUG CASE : 3 युवतियां गिरफ्तार, MDMA जब्त

RAIPUR DRUG CASE : 3 women arrested, MDMA seized रायपुर....