DATIYA BY-POLL: टिकट कटने के बाद पहली बार बोले नरोत्तम मिश्रा… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DATIYA BY-POLL: Narottam Mishra speaks for the first time after being denied a ticket…

 

 

 

DATIYA BY-POLL: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने कल आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा कर दी.

उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदार्शन किया.

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है.

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जिसके बाद दतिया में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “यह पार्टी का फ़ैसला है. मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, ख़ासकर सोशल मीडिया पर पेट्रोल या मिट्टी का तेल डालने वाले वीडियो देखकर, ऐसे काम ना करें.”

उन्होंने कहा कि पार्टी के मंच पर अपनी राय सही तरीके से रखी जाती है, इस तरह से नहीं.

इससे पहले दतिया ज़िले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने बताया कि दतिया में हुई पत्थरबाज़ी की वजह से आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए.

उन्होंने कहा, “एसडीपीओ के हाथ में गंभीर चोट आई. एसपी और एएसपी भी घायल हुए. मेरे सिर पर भी लगी, हालांकि मैंने हेलमेट पहन रखा था.”

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे का पूरी तरह से जाम कर दिया. करीब 25 किलो‍मीटर तक लंबा जाम लग गया.

पूरी रात चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समर्थकों को समझाया और 10 घंटे बाद जाम को खुलवाया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related