Trending Nowशहर एवं राज्य

कस्टम अधिकारियों ने फिल्मी अंदाज में जब्त किया करीब 15 किलो सोना

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 7.89 करोड़ रुपये है। बता दें कि इतना सोना 23 महिला यात्रियों से बरामद किया गया है। इतना ही नहीं इस मामले में चार विदेशी यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 23 महिला यात्री अलग-अलग जगाओं पर 14.9 किलोग्राम सोना छुपकर ला रही थीं। अधिकारियों द्वारा पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 7.89 करोड़ रुपये है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन यात्रियों के सामान और पूरी तरह से तलाशी ली गई। जिसमें यह पाया गया कि यात्रियों ने सोने को अलग-अलग जगहों पर छुपाया था, जैसे कि जूतों में छोटे-छोटे छेद करके, पैरों के नीचे तलवे में, अपने कपड़ों में और शरीर में अलग-अलग जगह छुपाया हुआ था। गिरफ्तार किए गए सभी सूडानी नागरिक हैं।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुल 14.9063 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसमें 14.415 किलोग्राम 22 कैरेट और 0.491 किलोग्राम 24 कैरेट सोना था, जिसकी कुल कीमत 7,89,43,544 रुपये है। यह विदेशी यात्री शारजाह से होते हुए हैदराबाद पहुंचे थे।

IMG-20250108-WA0013
IMG-20250313-WA0031
IMG-20250108-WA0014
IMG-20250313-WA0030
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: