माओवादियों की क्रूरता: जन अदालत लगाकर 3 युवाओं की हत्या, इनमें एक युवती भी शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक बार फिर से माओवादियों की क्रूरता देखने को मिली है। पुलिस की मुखबिरी के शक में माओवादियों ने 3 युवाओं की हत्या कर दी। इनमें एक युवती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने गुरुवार रात जन अदालत लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके इडिनार में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में इलाके के 2-3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उनके बीच माओवादियों ने युवक पुनेम, युवती मंगी समेत एक अन्य युवक को खड़ा किया। इनके हाथों को रस्सी से बांध रखा था।

फिर ग्रामीणों से कहा कि ये तीनों गद्दार हैं। ये सभी पुलिस को हमारी सूचना देते थे। यह कहकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर तीनों की हत्या कर दी। इधर, इस संबंध में बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। गांव में भी सपंर्क किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related