Trending Nowशहर एवं राज्य

पंकज की रैली में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों को साथ लेकर दिखाई ताकत, बोले- ‘अबकी बार 75 पार’

रायपुर। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज शर्मा ने शनिवार को उरला, लाभांडी, सूरज नगर, चंडी नगर और रावाभांठा में जनसंपर्क किया। उनकी रैली में हजारों लोगों का हुजूम नजर आया। यही वजह है कि ये यात्रा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। जनसंपर्क यात्रा के दौरान पंकज ने कहा, यहां की जनता से मेरा परिवार की तरह नाता है। कांग्रेस ने रायपुर ग्रामीण के विकास के लिए लगातार काम किया है। हमारे इलाके मेें लोगों की आजीविका के दो प्रमुख आधार हैं। पहला खेती-किसानी। दूसरी इंडस्ट्री। खेतों में पानी की परेशानी न हो, इसलिए हमारी सरकार ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त की है। इंडस्ट्रियल इलाकों के डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। मसलन उरला इंडस्ट्रियल एरिया में कारोबारियों को दोहरे टैक्स की मार से जूझना पड़ रहा था। वे सीएसआईडीसी की जमीन पर लीज में थे। लेकिन, बीरगांव नगर निगम ने भी उनसे कर उगाही का आदेश जारी कर दिया। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, जैसे ही वे अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास गए, उन्हें फौरन समाधान मिल गया। सरकार ने ऐतिहासिक आदेश जारी करते हुए सारी जमीनों को फ्री होल्ड कर दिया। व्यापारी वर्ग की सारी समस्याएं खत्म हो गईं। इसी तरह शहरी ग्रामीणों के विकास के लिए भी हमारी सरकार ने बीते 5 सालों में बहुत काम किया है। बाबूजी (सत्यनारायण शर्मा) बीते 15 सालों से आपके सुख-दुख में साथ खड़े हैं। उनके साथ मैंने भी हर मुश्किल समय में आपका साथ दिया है। इसी भरोसे पर आज मैं आपका समर्थन मांगने आया हूं। पंकज का इतना कहना था कि लोगों ने उन्हें सर-आंखों पर बिठाकर जिताने की बात कही।

आरू साहू के दीवाने हुए लोग
पंकज शर्मा का प्रचार करने के लिए शनिवार को हम सबकी लाडली बेटी आरू साहू भी मैदान में उतरी। आरू ने सबसे पहले दलदल सिवनी के शिव मंदिर में दोपहर 2 बजे प्रस्तुति दी। फिर शाम 4 बजे सड्डू के गांधी चौक, 6 बजे लाभांडी के सतनाम चौक और रात 8 बजे अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर में प्रस्तुति दी। आरू का परफॉरमेंस देखन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। आरू ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को इतना भाव विभोर कर दिया कि हंसी-खुशी के साथ सभी पंकज के समर्थन में नारे लगाने लगे।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: