CRIME NEWS : नाबालिग को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की धमकी देकर हो गए थे फरार, शिकायत पर पुलिस ने किया यह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर के करीब खरोरा की एक नाबालिग को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। अपनी दरिंदगी को छिपाने के लिए तीनों ने उस नाबालिग को इस बुरी तरह धमका दिया कि उसने प्रदेश छोड़ने का फैसला कर लिया। वह हैदराबाद के लिए रवानगी ले चुकी थी, लेकिन नागपुर में आरपीएफ ने उसकी परेशानी को समझ लिया और उसे वापस रायपुर लेकर आ गए, जिसके बाद किशोरी ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती बताई।

तीन युवकों के हवस का शिकार बन चुकी खरोरा निवासी किशोरी जिस त्रासदी से गुजरी थी, उस सदमे से बाहर आना उसके लिए आसान नहीं था, लेकिन मारे खौफ के वह प्रदेश बदलना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया कि घटना 15 अगस्त की है। वह राहुल सेन, कुणाल सेन और सुनील धीवर से परिचित थी। तीनों उसके घर के पास अक्सर आते थे।

नाबालिग को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार
नाबालिग को तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार

पीड़ित किशोरी ने बताया कि 15 अगस्त को वे उसे एक गार्डन में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बदसलूकी शुरु कर दी, उसके बाद तीनों ने उसे जबरदस्ती उसे आगोश में लेकर बारी—बारी से अपनी हवस बुझाते गए। जब तीनों ने उसकी अस्मत लूट ली, उसके बाद उसे वहीं छोड़ दिया और धमका गए कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो, उसे जान से मार देंगे।

वारदात और धमकी से घबराई युवती ने उस भयानक हादसे का जहर गटक लिया और रायपुर से हैदराबाद के लिए निकल पड़ी, लेकिन नागपुर में आरपीएफ ने उसकी परेशानी को समझते हुए रायपुर ले आई। इसके बाद पुलिस के सामने उसने अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related