CRIME NEWS : पति ने फावड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान हो जायेंगे हैरान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पति ने पत्नी को फावड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस चौकी कोरबी का है.

CRIME NEWS :  मिली जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) को चरित्र शंका में फावड़े से हमला कर मार दिया। बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया। जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है.जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related