Crime News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्‍या या आत्‍महत्‍या जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Crime News: राजधानी रायपुर के मोवा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर शव मिला है। जिसका सिर कटा हुआ है । मोवा रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। हालांकि युवक की हत्‍या हुई है आत्महत्या इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। मृतक बिजली फिटिंग का काम करता था। मामले की जांच कर रहे पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मोवा रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर एक सिर कटा शव पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का सिर धड़ से कटा हुआ मिला। फिलहाल युवक की हत्‍या हुई है या आत्महत्या है, इसे जांच की जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related