Trending Nowशहर एवं राज्य

CRIME BREAKING : भाई ने बहन और चाचा का गला रेता, डबल मर्डर से दहली राजधानी

CRIME BREAKING: Brother slits the throats of sister and uncle, double murder terrorizes the capital

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा के नार्थ घोंडा इलाके में मंगलवार शाम अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवती और युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की शिनाख्त दानिश (35) और शाइना (22) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान कुदुस (20) और उसके पिता मोहम्मद शाहिद (46) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद परिवार के साथ नॉर्थ घोंडा की राम गली नंबर 5 स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता थे। वह फल बेचने का काम करता थे। शाहिद के आठ बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे शाहिद के बेटे कुदुस ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है।

सूचना मिलते ही पुलिस सन्न रह गई। तुरंत पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दानिश की गला रेतकर हत्या की गई थी। शाइना का हाथ पैर चुन्नी से बंधा हुआ था और उसके भी गला को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मौके से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छानबीन में पता चला कि मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला दानिश शाहिद का चचेरा भाई है। वह पहले शाहिद के दिल्ली स्थित घर में रहता था। दानिश भी फल बेचता था और अविवाहित था। शाहिद को शक था कि उसकी बेटी शाइना का अपने चाचा के साथ संबंध है। इस बात को लेकर शाहिद ने दानिश को घर से निकाल दिया था। वह गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध होने का शक था।

मंगलवार को परिवार शाहिद को समझाने के लिए घर बुलाया। कुदुस और शाहिद दोनों को समझा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। पिता-पुत्र ने मिलकर फल काटने वाले बड़े चाकू से पहले दानिश की हत्या कर दी। उसके बाद शाइना की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुदुस 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद ग्राफिक डिजाइन को कोर्स किया हुआ है। जबकि उसके पिता फल बेचते थे। फिलहाल कुदुस अपने पिता के साथ फल का कारोबार कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

युवक का गला रेतने के दौरान चिल्लाने पर कर दी बेटी की हत्या –

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आरोपियों ने दानिश को समझाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हो गई। पिता पुत्र दानिश की पिटाई करने लगे। इसी दौरान शाइना वहां आ गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। आरोपियों ने शाइना का हाथ पैर बांधकर कमरे के एक किनारे में डाल दिया। उसके बाद आरोपियों ने दानिश की फल काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह देखकर शाइना जोर जोर से चिल्लाने लगी। तभी आरोपी पिता-पुत्र ने उसकी भी बेरहमी से गला रेत दिया।

 

 

 

 

 

 

Share This: