COVID ALERT : नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की एंट्री, तमिलनाडु-गुजरात में केस, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी बढ़ोतरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COVID ALERT: Entry of new variants NB.1.8.1 and LF.7, cases in Tamil Nadu-Gujarat, increase in Delhi-Maharashtra too

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस फिर टेंशन बढ़ा रहा है। नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 की एंट्री ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। INSACOG की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में NB.1.8.1 और गुजरात में LF.7 के केस मिले हैं। वहीं दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

NB.1.8.1 और LF.7 क्या हैं?

NB.1.8.1 वेरिएंट में A435S, V445H, T478I जैसे म्यूटेशन हैं, जो इसे तेजी से फैलने में सक्षम बनाते हैं। LF.7 वेरिएंट की पहचान भी गुजरात में हुई है। WHO ने इन वेरिएंट्स को ‘Variants Under Monitoring’ में रखा है, हालांकि इन्हें फिलहाल खतरनाक कैटेगरी में नहीं डाला गया है।

दुनिया में बढ़ रहे केस, भारत में अलर्ट

सिंगापुर, हांगकांग समेत एशिया के कई हिस्सों में केस बढ़ रहे हैं। भारत में फिलहाल सबसे ज्यादा केस JN.1 वेरिएंट के हैं (53%), इसके बाद BA.2 (26%) और अन्य ओमिक्रॉन सबवेरिएंट्स (20%) हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक में तेजी

• महाराष्ट्र में 257 एक्टिव केस, जनवरी से अब तक 7144 टेस्ट, 257 पॉजिटिव

• दिल्ली में 24 घंटे में 23 नए केस, सभी हल्के लक्षण वाले

• कर्नाटक में बेंगलुरु के 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

• केरल में मई में 273 केस, तमिलनाडु में NB.1.8.1 का मामला

• गुजरात में LF.7 के 4 केस

• तेलंगाना में हाई-लेवल मीटिंग, मरीज स्वस्थ

सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क

DGHS की अध्यक्षता में हाई-लेवल बैठक हुई। ICMR, NCDC और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

महत्वपूर्ण सलाह:

• मास्क पहनें

• भीड़भाड़ से बचें

• हल्के लक्षण भी नजर आएं तो डॉक्टर से सलाह लें

• वैक्सीनेशन अपडेट रखें

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related