COVID-19 UPDATE : छत्तीसगढ़ सहित इन 7 राज्यों में कोरोना का कहर, अभी नहीं बरती सावधानी तो ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COVID-19 UPDATE: Corona wreaks havoc in these 7 states including Chhattisgarh, if precautions are not taken yet ..

डेस्क। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,633 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान महामारी से 11 लोगों की जान गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.62% हो गया है. इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 9,111 मामले सामने आए थे. इतना ही नहीं 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

पिछले 24 घंटे में देश में 6,702 लोग ठीक हुए हैं. अब देश में एक्टिव केस 61,233 हो गए हैं. इससे पहले सोमवार को एक्टिव केस 60,313 थे. स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.68 प्रतिशत है.

कोरोना से 11 लोगों की हुई मौत –

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक. कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई है. दिल्ली और केरल में चार-चार, जबकि हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई है. देश में कोविड मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,48,34,859) दर्ज की गई है.

मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत –

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल संक्रमितों का 0.14 प्रतिशत है. राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 हो गई है. वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related