मुख्यमंत्री से बंगाली एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उन्हेें धन्यवाद दिया। पदाधिकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

बंगाली एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव  देवाशीष घोष ने बताया की 15 अप्रैल को एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग बासु, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई और शांति निकेतन के प्रोफेसर प्रणव कुमार चटोपाध्याय शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान  पारथो साहा एवं  रजत सरकार मौजूद थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related