कोरोना ने बजाई खतरे की घंटी! 5600 से अधिक मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार के पार

Date:

नई दिल्ली. भारत में एक बार फिर कोरोना पांव पसारने लगा है. इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,676 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37,093 हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 176 नए रोगी मिले हैं. सबसे ज्यादा 61 संक्रमित लखनऊ में मिले हैं. यूपी में अब कोरोना के एक्टिव केस 1282 हो गए हैं. जबकि 31 मार्च को 352 सक्रिय केस थे.राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की सोमवार को मौत हो गई और संक्रमण के 197 नये मामले सामने आये. महाराष्ट्र में सोमवार को पिछले दिन के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के 328 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,50,257 हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, मुंबई शहर में संक्रमण से एक की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,460 हो गई.

इस हफ्ते देश में कोरोना मामलों में 79 फीसदी का उछाल देखा गया, जो पिछले सात महीनों में सबसे ज्यादा है. अब कोरोना उन प्रदेशों में फैलने लगा है, जहां पिछले सप्ताह सबसे कम केस थे. कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. इस सप्ताह कोविड से 68 मौतें हुईं, जो पिछले सप्ताह 41 थीं. इस हफ्ते सबसे ज्यादा केरल में दर्ज किए गए.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 का झटका! सुनामी अलर्ट से दहशत

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 magnitude tremor! Tsunami alert sparks...

RAMAYAN TEASER RELEASE : रामायण टीजर OUT! यश की झलक ने मचाया बवाल

RAMAYAN TEASER RELEASE : Yash's glimpse creates a stir! मुंबई।...