Corona Cases In India: नई दिल्ली। भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। केरल में कोविड के सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में इस समय कोविड के 4,026 सक्रिय मामले हैं।
होम केयर में अधिकांश मरीज
Corona Cases In India: इस वर्ष जनवरी से अब तक देश में 37 मौतें हो चुकी हैं।इस समय केरल में कोविड के सर्वाधिक 1,446 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 494 है। गुजरात में 397 और दिल्ली में कोविड के 393 मामले हैं। देश में कोविड -19 स्थिति की निकटता से निगरानी की जा रही है। संक्रमण गंभीर नहीं है। अधिकांश मरीज होम केयर में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
चिंता की कोई बात नहीं
ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा था कि पश्चिम और दक्षिण भारत से लिए गए नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चला है कि नए वैरिएंट्स गंभीर नहीं हैं। नए वैरिएंट्स में एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 शामिल हैं। देश के अन्य जगहों से लिए गए नमूनों की सीक्वेंसिंग की जा रही है। सतर्क रहना चाहिए लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

