बजट सत्र से पहले संसद में कोरोना विस्फोट, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित 875 कर्मचारी संक्रमित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। बजट सत्र से ठीक पहले संसद में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां राज्यसभा के अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित 875 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दूसरी बार है जब वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैदराबाद में एक हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को अलग करने और टेस्ट कराने की सलाह दी है। शीतकालीन सत्र से पहले संसद में 2,847 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 875 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी संसद के 400 से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related