टीएस सिंहदेव पर दिए विवादास्पद बयान पर भड़के कांग्रेसी, बोले- बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्कासित किया जाए

Date:

रायपुर। पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने कहा कि पहले भी बृहस्पत सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर उन्होंने अमर्यादित बयान दिया है। ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बृहस्पत ने एक बयान में सैलजा को बिकी हुईं होने और सिंहदेव पर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है।

एफआइआर कराएं चंद्राकर

भाजपा को जिताने का श्रेय सिंहदेव को देने के बयान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंदाकर ने बृहस्पत सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर बृहस्पत के बयानों में विश्वसनीयता है तो वे अपने उस बयान के आधार पर एफआइआर कराएं जिसमें सिंहदेव पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। मेरी सरकार में मैं जांच कराऊंगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related