राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की दूसरे दिन की पूछताछ करीब 2 घंटे से जारी है। वहीं पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह कर रही है। राष्ट्रपति भवन जाने से रोकने पर पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है, ना बोलने दे रही है। कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है।राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को कहीं अज्ञात जगहों पर पुलिस ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related