कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज,प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है अंतिम मुहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट चाहने वालों ने इस बार बड़ी संख्या में दावेदारी की है। दावेदारों की लंबी सूची को देखते हुए टिकट वितरण को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है और मंथन का दौर भी जारी है। यही कारण है कि कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने में विलंब हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। दावेदारों के पैनल पर रायशुमारी होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। इस बैठक में सभी सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे।

सीएम हाउस में चुनाव समिति की बैठक
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related