FIRE BREAKING : 14 लोगों की मौत, पटाखे की एक दुकान में आग ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIRE BREAKING: 14 people died, fire in a firecracker shop..

बेंगलुरु/चेन्नई। बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में स्थित पटाखे की एक दुकान में आग लगने से दो और लोगों की मौत के बाद घटना में मरने वाले लोगों की कुल संख्या रविवार को 14 हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दुकान में आग लगने से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोगों ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया था और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना में लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर पटाखे की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुई, जब एक वाहन से पटाखों के डिब्बों को उतारने का काम जारी था।

पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु देहात) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा, ‘‘जिस वक्त आग लगी, उस वक्त कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। दमकल की नौ से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।’

पुलिस के अनुसार, नवरात्रि और दीपावली के मद्देनजर दुकान में लाखों रुपये के पटाखे रखे हुए थे, जिनमें आग लगने से विस्फोट होने लगा। उसने बताया कि आग की वजह से दुकान के आस-पास खड़े वाहन जलकर खाक हो गए।

यह घटना तमिलनाडु सीमा से कुछ दूरी पर हुई। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के अम्मलपेट्टई, तिरुपत्तूर जिले के वानियमबाड़ी और कल्लाकुरिची जिले के रहने वाले हैं।

उसने बताया कि घायलों में दुकान का मालिक भी शामिल है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related