कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: मुख्यमंत्री की तस्वीर से अभद्रता पर बवाल, भाजयुमो का थाने का घेराव – कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अमर अग्रवाल के निवास से रैली निकालकर सिविल लाइन थाना घेराव किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद भाजयुमो प्रतिनिधियों ने सीएसपी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत अन्य नेताओं पर FIR दर्ज कर ली है। इन पर IPC की धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।

क्या था मामला?

गुरुवार को कांग्रेस ने शहर की विभिन्न समस्याओं—सड़क व्यवस्था, बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था और रजिस्ट्री संबंधी शिकायतों को लेकर नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली थी। कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। इसी दौरान कथित तौर पर मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया, जिसके बाद विवाद गहरा गया।

मामले के तूल पकड़ते ही सियासी घमासान भी तेज हो गया है। भाजपा इसे कांग्रेस की “साजिश और अपमान” बता रही है, जबकि कांग्रेस प्रदर्शन को जनसमस्याओं की आवाज करार दे रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...