संसद परिसर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं से हुई ये बड़ी गलती; BJP ने जमकर उड़ाया मजाक

Date:

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) जारी है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन लिस्ट, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष में ट्रंप की दखल सहित कई मुद्दों के जरिए विपक्ष, सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने बिहार वोटर लिस्ट में किए जाने वाले बदलाव का विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने कई पोस्टर और बैनर भी लहराए।

पोस्टर को लेकर छिड़ा सियासी विवाद

Hero Image
हालांकि, एक पोस्टर में लोकतंत्र की स्पेलिंग गलत तरीके से प्रिंट हो गई थी। पोस्टर में लोकतंत्र की जगह ‘लोकतंत् र’ लिखा था, जिसे लेकर भाजपा ने ही विपक्ष को आड़े हाथों ले लिया। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र सही से नहीं लिख सकते, वह लोग भी लोकतंत्र पर ज्ञान दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि संसद के मकर द्वार पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, जेएमएम की सांसद महुआ माझी सहित कई सांसद शामिल थे। इन सभी ने एक बड़ा पोस्टर पर पकड़ रखा था, जिसपर ‘लोकतंत्र पर वार’ लिखा था।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,”वह लोकतंत्र होता है लोकतंत् र नहीं” वहीं, भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक पोस्ट किया गया,”जो लोग यह नहीं जानते कि लोकतंत्र कैसे लिखा जाता है, वह भी लोकतंत्र को लेकर पाठ पढ़ रहे हैं।” इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को दोष नहीं दे सकते। वह न लोकतंत्र बचा सकते हैं न ही सही ढंग से इसे लिख सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related