CEC ACTION IN BENGAL: मुख्य चुनाव आयुक्त की दो टूक, दंगाइयों को सीधा जेल!”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CEC Action in Bengal: Chief Election Commissioner’s Stern Warning—”Rioters Go Straight to Jail!”

CEC ACTION IN BENGAL: पश्चिम बंगाल चुनाव में भड़की हिंसा पर दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मच गया है।

पश्चिम बंगाल में 2026 के बाद भड़की हिंसा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को हत्या और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को साफ कहा कि राज्य में हो रही हिंसा और तोड़फोड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जो भी खून-खराबे और आगजनी में शामिल है, उसे बिना देरी किये तुरंत गिरफ्तार किया जाये।

CEC ने राज्य के बड़े अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख महानिदेशकों को अलर्ट रहने को कहा है।

चुनाव के बाद हुई झड़पों में कथित तौर पर 2 लोगों की जान जा चुकी है और कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आयी हैं।

ज्ञानेश कुमार ने कानून को सख्ती से लागू करने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related