CG CRIME NEWS: पतंजलि स्टोर्स से लाखों की उठाईगिरी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Lakhs Stolen from Patanjali Stores!

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला सरगुजा जिले के बतौली थाना रोड स्थित पतंजलि स्टोर्स का है जहां समान लेने के बहाने दिन दहाड़े काउंटर से लाखों रुपए की उठाईगिरी कर चोर दुकान से फरार हो गए। जब संचालक को पता चला तो वह अपने होश खो बैठा।

पतंजलि स्टोर्स के संचालक संकटमोचन गुप्ता बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक बतौली से 11.30 बजे से 12 बजे के बीच बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपए निकाल कर अपनी दुकान पतंजलि स्टोर्स के काउंटर पर रखे थे।

दुकान में पहले से मौजूद 2 युवकों ने  संचालक को ऐसा करते पहले ही देख लिया ।

वे दुकान से सरसों तेल लेकर चले गए। इस दौरान दोनों चोरों को पैसा निकालते नहीं बना तो दुकान में आकर फिर से आचार का डब्बा मांगने लगे।

संचालक जैसे ही दुकान के पिछले रेक पर रखा हुआ अचार लेने लेने गए तभी सफेद रंग का शर्ट पहने युवक काउंटर खोलकर 1 लाख 70 हजार पैसे की गड्डी को निकाल दुकान से बाहर चला गया।

वहीं उसका साथी भी मौका देखकर बाहर निकला और बाइक से फरार हो गए। उनके चले जाने के 10 मिनट बाद पेमेंट करने संचालक ने काउंटर खोला तो पैसा नहीं था। दुकान में लगे सी सी टीवी कैमरा से पता चला कि, समान खरीदने आए युवक ही दिन दहाड़े पैसा लेकर मौके से फरार हो गए।

चोर बिना नंबर की सोल्ड होंडा साइन बाइक में सवार थे। आशंका है की दोनों चोर सम्भवतः बैंक से ही संकटमोचन गुप्ता का पीछा कर रहे थे।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है और चोरों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related