CG News : अचानक निरिक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर लिया एक्शन

Date:

CG News : बिलासपुर में कलेक्टर का एक्शन जारी है। दरअसल, जिले में लगातार शासकीय कार्यालय में लेटलतीफी की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरिक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को उन्होंने जिला हॉस्पिटल का दौरा किया। यहां 28 से 30 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए सभी अनुपस्थित डॉक्टरों के एक दिन के वेतन को काटने का निर्देश जारी किया।

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

CG News : जानकारी के अनुसार आज कलेक्टर सुबह तक़रीबन 9 बजे की पाली में जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था।

CG News :  कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related