एक्शन मोड में नजर आई कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन को लगाई जमकर फटकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी सोमवार को एक्शन मोड में नजर आई। जहां स्कूल के औचक निरीक्षण के लिए नवोदय विद्यालय बैकुंठपुर पहुंची थी। कलेक्टर ने यहां प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बालक आश्रम काशीपुर का भी निरीक्षण किया।

हॉस्टल का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष, शौचालय, किचन, स्टोर रूम और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और आश्रम के अधीक्षक से परिसर की नियमित साफ- सफाई करने के निर्देश दिए। किचन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उन्होंने भोजन का स्तर ठीक पाया। आश्रम के अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन और नाश्ता समय पर उपलब्ध कराएं। बच्चों से मुलाकात कर आश्रम में होने वाले पढ़ाई और उनके खाने के बारे में जानकारी पूछताछ की।

जल्द कामों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को लेकर अच्छी पढ़ाई करने को कहा। वहीं आश्रम के अध्यापक द्वारा आश्रम में पानी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। कलेक्टर ने क्रेडा के अधिकारी से सोलर पैनल और सोलर पंप तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों द्वारा आश्रम/ छात्रावास में रात्रिकालीन दौरा कर निरीक्षण किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related