मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में ही रहेंगे। सुरक्षा कारणों से उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया है। दरअसल नवा रायपुर में बनकर तैयार नए मुख्यमंत्री निवास का अभी तक सिक्योरिटी ऑडिट नहीं हुआ है। सिक्योरिटी ऑडिट के दौरान बाउंड्रीवाल की ऊंचाई, बंगले के चारों ओर निगरानी के लिए बनाए जाने वाले वॉच टॉवर की स्थिति सही है या नहीं? बंगले में आने जाने वाले रास्ते कितने? इसमें कुछ समय लगेगा। इस वजह से मुख्यमंत्री साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे।

अभी इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रह रहे हैं। 15 से 20 दिनों में वे मकान खाली कर देंगे और सिविल लाइन में ही उन्हें मिले नए मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगला छोड़ने के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री साय वहां शिफ्ट होंगे। उसके पहले बंगले में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे। सीएम साय के शपथ लेने के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा था कि वे नवा रायपुर में रहेंगे। नवा रायपुर के बंगले का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related