सुकमा दौरे पर रवाना हुए सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- बड़ा बुरा हाल है, कोई कांग्रेस से लड़ने को तैयार नहीं

Date:

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने सुकमा के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं. वहीं राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध पर कहा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से उसका विरोध हो रहा है. मंच पर उनके कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं.

बेमौसम बारिश से नुकसान फसलों के आंकलन के आदेश पर कहा कि हमने अधिकृत किया है , सभी कलेक्टर को निर्देश दिया है जो बरसात हुई है ,ओला गिरा है। कितने की फसल को क्षति हुई है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है। जो किसानों का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई सरकार करेगी

सचिन पायलेट के दौरे पर कहा कि प्रदेश के प्रभारी है, आना तो पड़ेगा ही। इनकम टैक्स के द्वारा अमरजीत भगत के जमीन को लेकर लिखे खत पर कहा
कि कांग्रेस शासनकाल मे जमकर जमीन घोटाला हुआ। अमरजीत भगत प्रभारी मंत्री थे। कोरवा परिवार की 25 एकड़ जमीन अपने बेटे के नाम से रजिस्ट्री करा ली थी । उस समय हम प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में थे । हमने सांसद गोमती साय के अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को भी बुलाया था, राज्यपाल से मुलाकात भी करवाई गई थी। उन्होंने अपने आप बीती बताई थी अमरजीत भगत को उसके बाद जमीन लौटना पड़ा था ,और भी जमीन घोटाले हैं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related