SAI ANDHRA VISIT : आंध्र दौरे पर निकले CM साय, ‘जी राम जी’ बिल को बताया मजदूरों के हित में …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI ANDHRA VISIT : CM Sai goes on Andhra tour, says ‘Ji Ram Ji’ bill is in the interest of laborers…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आंध्र प्रदेश के दौरे पर रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले CM साय ने बताया कि BJP की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित अटल मोदी सुशासन यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण मिला है। इस यात्रा में वे आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में हिस्सा लेंगे।

दौरे से पहले मीडिया से बातचीत में CM साय ने ‘जी राम जी’ बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल गरीब और मजदूर वर्ग के हित में है। CM साय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास है और इसी सोच के तहत यह कानून लाया गया है, जिससे मजदूर वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा।

क्रिसमस को लेकर पूछे गए सवाल पर CM साय ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आने वाला है और वे सभी को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने इस मौके पर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...