CM SAI SINGAPORE VISIT: CM विष्णु देव साय पहुंचे सिंगापुर,निवेशकों और उद्योगपतियों करेंगे चर्चा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai Singapore Visit: CM Vishnu Deo Sai arrives in Singapore; to hold discussions with investors and industrialists.

 

 

CM SAI SINGAPORE VISIT: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विष्णु देव साय आज सिंगापुर पहुँच गए हैं। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य की आर्थिक और औद्योगिक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने रखेंगे।

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को प्रथम SING Forum 2026 (SING Forum 2026) में सहभागिता के लिए नामित किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य को अपनी उपलब्धियां और विकास की संभावनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय SING Forum 2026 के दौरान आयोजित CEO Roundtable में हिस्सा लेंगे। इसमें सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, औद्योगिक सुविधाओं और राज्य में कारोबार की संभावनाओं को प्रमुखता से बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन को राज्य की प्रमुख ताकत बताया। सरकार उभरते क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं पर भी जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वैश्विक निवेशक के साथ संवाद से उद्योग और निवेश के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...