RAIPUR KIDNAPPING CASE : खमतराई से अगवा ट्रांसपोर्ट कारोबारी मिजापुर में बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR KIDNAPPING CASE : Transport businessman abducted from Khamtarai found in Mirzapur

रायपुर। खमतराई इलाके से अगवा किए गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मिजापुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी ने उनके घर वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद होने की सूचना दी। इसके बाद खमतराई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाले।

CG GANG RAPE : नशीला इंजेक्शन लगाकर नाबालिग से गैंगरेप

जांच में सामने आया कि प्रतीक राय को तीन अज्ञात लोग जबरदस्ती अपने साथ लेकर गए थे। तकनीकी सर्विलांस से वाहन की लगातार ट्रैकिंग की गई और जैसे ही उसके उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की जानकारी मिली, अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय शुरू किया गया।

मिजापुर पुलिस की मदद से संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया और उसमें सवार अभय सिंह, बृहत्पत देव सिंह और आदर्श सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस का दावा है कि सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिरासत में लिए गए आरोपी –

अभय सिंह, 28 वर्ष, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
बृहत्पत देव सिंह, 27 वर्ष, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
आदर्श सिंह, 24 वर्ष, प्रतापपुर, उत्तर प्रदेश

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...