CG DOCTOR STIPEND FAKE : Doctors’ salary order is fake!
रायपुर। डॉक्टरों के स्टाइपेंड और मानदेय-वेतन में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कथित सरकारी आदेश फर्जी निकला है। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यह विभाग का आधिकारिक आदेश नहीं है।
वायरल दस्तावेज में जूनियर रेजिडेंट, प्रदर्शक और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों को हर महीने 73,152 रुपये देने और यह राशि 1 नवंबर 2026 से लागू होने का दावा किया गया था।
CM SAI SINGAPORE VISIT: CM विष्णु देव साय पहुंचे सिंगापुर,निवेशकों और उद्योगपतियों करेंगे चर्चा!
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा है कि वायरल दस्तावेज AI से तैयार किया गया फर्जी डॉक्यूमेंट है। विभाग ने डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और आम लोगों से अपील की है कि इसे सरकारी आदेश समझकर आगे शेयर न करें।
किसी भी वेतन, मानदेय या सरकारी फैसले की पुष्टि केवल विभाग के अधिकृत माध्यमों से ही करने की अपील की गई है।
