CAPTAIN SMIT MACHCHHAR: UAE Crown Prince visited the hospital to meet him!
CAPTAIN SMIT MACHCHHAR: दुबई के क्राउन प्रिंस, शेक हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारतीय पायलट और फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर से मुलाकात की.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकरिट का दरवाजा खोलने और इस तरह 172 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में इस पायलट की तारीफ हो रही है.
यूएई के क्राउन प्रिंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनसे मुलाक़ात की तस्वीरें साझा की हैं. साथ ही कहा है कि कैप्टन ने साहस, ज़िम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति प्रतिबद्धता का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया.
उन्होंने कहा, “मेरी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा मिलती है.”

शेख़ हामदान ने आगे कहा, “हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनके लिए यूएई जाना जाता है.”
उन्होंने यूएई को “करुणा, शांति और जीवन को महत्व देने वाला राष्ट्र” बताते हुए कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर के साहसिक कार्य ने इन्हीं मूल्यों को प्रतिबिंबित किया है.
बता दें कि कैप्टन स्मित की साहसिक कार्य की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है, इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें हीरो कहा.
