SAI JANDARSHAN : जनदर्शन में उमड़ी भीड़, तो सीएम साय बोले ….

Date:

SAI JANDARSHAN : Crowd gathered in public darshan, then CM Sai said….

रायपुर, 13 नवंबर। लंबे अंतराल के बाद आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 915 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विवाद और शिक्षा अनुदान से संबंधित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनदर्शन आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है और सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को पुराने विधानसभा भवन में एक दिन का विशेष सत्र आयोजित होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार में एनडीए को भारी सफलता मिलेगी और सरकार बनेगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चौपाटी पर विभागीय टकराव: पुलिस-नगर पालिका में जमीन को लेकर विवाद, TI ने रुकवाया काम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में बनने वाली चौपाटी...

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल पर CBI का शिकंजा, 228 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में दर्ज हुआ FIR

नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी के...

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग कांड: 97 छात्र एक माह के लिए निलंबित, भारी जुर्माना भी लगा

कौशांबी (उप्र)। कौशांबी के स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज)...