शिमला पहुंचे सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में लेंगे चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। वहां कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। कल भूपेश बघेल ने एक बैठक में सामान्य चर्चा की है। उसके बाद एक और दौर की चर्चा चली। आज उनकी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव घोषणापत्र समिति के साथ अलग-अलग बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री आज देर शाम रायपुर वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दो अलग-अलग बैठकों में शामिल होने वाले हैं। इसमें से पहला प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं की हाेगी। दूसरी बैठक घोषणापत्र समिति की होगी। इसमें घोषणापत्र के चिन्हित मुद्दों और मसौदे पर चर्चा होनी है। यह बैठकें दोपहर बाद 3.30 बजे तक चलनी है। वहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्ठर से चंडीगढ़ हवाई अड्‌डे जाएंगे। वहां से उन्हें रायपुर के लिए उड़ान पकड़नी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related