CM बघेल आज जाएंगे UP, पूर्वांचल में बस्ती और बनारस के आयोजनों में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: UP ELECTION के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 7 बजे रायपुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह वे बस्ती जिले के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे रुधौली विधानसभा के बैड़वा समय माता स्थान भानपुर में कांग्रेस ने एक किसान सम्मेलन आयोजित किया है। श्री बघेल इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इसमें AICC के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित प्रमुख नेता भी मौजूद रहने वाले हैं। यह पहली जनसभा होगी जिसमें भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी मौजूद नहीं होंगी। बस्ती सम्मेलन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाराणसी के एक होटल में पिछड़ा वर्ग और व्यापारी समाज के प्रमुख लोगों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। यह सेमिनार जैसा कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री इन समुदायों की बात सुनने के बाद कांग्रेस की ओर से परिस्थितियां बदलने का भरोसा देंगे। इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौट आएंगे। कल PM मोदी भी होंगे पूर्वांचल में ही कांग्रेस के बस्ती किसान सम्मेलन को चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ही गोरखपुर में रहने वाले हैं। वे वहां फर्टिलाइजर कारखाने का उद्घाटन करने वाले हैं। यहां 9600 करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन होना है। वहां कई चुनावी घोषणाएं भी संभव है। ठीक उसी दिन गोरखपुर से 70 किलोमीटर दूर ही कांग्रेस भाजपा पर जवाबी हमला करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related