सीएम बघेल आज इस जिले को देंगे 13 हजार 356 करोड़ की सौगात, बिजली संयंत्र की रखेंगे आधारशिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कोरबा में 660 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले दो बिजली संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों बिजली संयंत्रों की अनुमानित लागत 12 हजार 915 करोड़ रुपए हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा कोरबा जिले में 441 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल रायपुर से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.50 बजे कोरबा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के बाद घंटाघर मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना कोरबा पश्चिम का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री कोरबा से दोपहर 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे और दोपहर 3 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम बघेल 4.15 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : एक ही फंदे पर दो शव!

CHHATTISGARH : Two bodies on the same noose! रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : टापू पर 15 घंटे तक फंसे 3 दोस्त …

CHHATTISGARH RAIN ALERT : 3 friends stranded on island...

RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!

RAM RAHIM FURLOUGH : Ram Rahim out of jail...