Christmas Parade Accident: अमेरिका के क्रिसमस परेड में तेज रफ्तार कार का कहर, कुचलकर कई लोगों की मौत, 20 से ज्‍यादा लोग घायल

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका के क्रिसमस परेड में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां परेड में घुसी कार ने कई लोगों को कुचल दिया इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्‍यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है घटना में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ। हादसे के दौरान क्रिसमस परेड की जा रही थी। घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है परेड के दौरान एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।Christmas Parade Accident

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की तरफ से लोगों को घटना स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती हुई जा रही है।

 

आपको बता दें, ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। कार चालक से इस बारे में अलग-अलग तरह से पूछताछ की जा रही है। अमेरिकी समय के मुताबिक, घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्याट में लोग मिलकर सालाना क्रिसमस परेड देखने के लिए पहुंचे हुए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related