BAN ON ULLU APPS : ‘उल्लू जैसे सभी ऐप्स को बैन करें’ – BJP नेता चित्रा वाघ का केंद्रीय मंत्री वैष्णव से आग्रह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BAN ON ULLU APPS : ‘Ban all apps like Ullu’ – BJP leader Chitra Wagh urges Union Minister Vaishnav

मुंबई। BAN ON ULLU APPS भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले मोबाइल ऐप्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से ‘उल्लू ऐप’ जैसे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग की है।

चित्रा वाघ ने कहा कि ऐसे ऐप्स समाज में विशेषकर युवाओं और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं और भारतीय संस्कृति को विकृत कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट और प्रेस विज्ञप्ति के जरिए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर खींचा है।

“ओटीटी की आड़ में अश्लीलता परोसी जा रही है” – चित्रा वाघ

BAN ON ULLU APPS  वाघ ने आरोप लगाया कि उल्लू, कुकू, प्राइमशॉट्स जैसे ऐप्स पर खुलेआम अश्लील वेब सीरीज और कंटेंट परोसा जा रहा है जो न केवल सामाजिक मूल्यों को कमजोर कर रहा है बल्कि महिलाओं की गरिमा और बच्चों के विकास के लिए भी खतरा बन चुका है।

उन्होंने कहा, “इन ऐप्स को सिर्फ 18+ कहकर छूट नहीं दी जा सकती। जब पोर्न बैन हो सकता है, तो यह छद्म पोर्न क्यों नहीं?”

केंद्र से नियम बनाने की मांग

BAN ON ULLU APPS  चित्रा वाघ ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि ऐसी डिजिटल सामग्री को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून और सेंसरशिप व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों और किशोरों को ऑनलाइन सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी सरकार की है।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

BAN ON ULLU APPS  सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने वाघ के बयान का समर्थन करते हुए इन ऐप्स पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related