Trending Nowशहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज WRS कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन( patan) तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: