अखिल भारतीय गोंड समाज महाअधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए है संकल्पित

Date:

कचना धुरवा गोंडवाना समाज भवन के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये की घोषणा

सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए संकल्पित है- मुख्यमंत्री बघेल

गरियाबंद  जिला अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम बोडराबांधा में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अखिल भारतीय गौड् समाज महा अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । केंद्रीय समिति बिंद्रानवागढ़ अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री प्रेमसाय टेकाम,कांकेर विधायक एवं आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग,राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, पूर्व विधायक श्री ओंकार शाह एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बडी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की । महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनके हितों के सरंक्षण के लिए संकल्पित है। राज्य के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज के लिये कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लघु वनोपज का दायरा 7 से बढ़ाकर 65 प्रकार कर दिया है। अब कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। समर्थन मूल्य से कम में महुआ या कोई भी लघु वनोपज नहीं बेचना है । उन्होंने कहा कि जिले में तीन स्थानों पर फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है।इससे वैल्यू एडिशन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि 1 मई को भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपये दी जाएगी। गोधन न्याय योजना से अब पेंट और बिजली बनाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिले में 21 हजार आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिया गया है ।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के जेव में पैसा आये और वे समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि सरकार पेशा कानून लागू करने के लिये ड्राफ्ट का अध्ययन कर रही है। इस कानून के लागू होने से गैर आदिवासी समाज को चिंता करने की आवश्यकता नही है। उन्होंने समाज की मांग पर कचना धुर्वा गोंडवाना समाज भवन के लिए एक करोड़ सात लाख ₹7हजार देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर के समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया है। वहीं राज्य स्तर के समस्याओं के लिए उसे राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं ।
राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के लिए विकास आवश्यक है। सड़क,बिजली और सिंचाई के विकास से हर समाज का विकास सुनिश्चित होता है। इसी धयेय को लेकर मुख्यमंत्री विकास को गति दे रहे हैं।उन्होंने अमात गोंड समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....