मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस हाईकमान के सामने कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकता, राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभालें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री ने एक बड़े नई चैनल को इंटरव्यू दिया. भूपेश बघेल ने कहा, अखिलेश भले आदमी हो सकते हैं लेकिन साढ़े चार साल वो घर से निकले नहीं. यूपी में जनता जब संकट में थी, तब अखिलेश यादव अपने बंगले में थे. राहुल जी ने सबसे पहले नोटबंदी पर आगाह किया था, राहुल जी ने जीएसटी पर सबसे पहले आगाह किया था, राहुल जी ने सबसे पहले लॉक डाउन पर आगाह किया. राहुल जी ने कहा कि तीनों किसान कानून वापस लेने पड़ेंगे. ये सारी बातें सच साबित हुईं. विदेश तो प्रधानमंत्री भी रहते थे. भारत में सिर्फ प्रचार करने आते थे.

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यूपी में हम 32 साल से सत्ता में नहीं हैं. संगठन चरमरा गया था, लेकिन प्रियंका गांधी की लगातार सक्रियता की वजह से संगठन का ढांचा खड़ा हुआ है. यूपी में कांग्रेस किसी का वोट नहीं काट रही, बल्कि अपने बिखरे वोट इकट्ठे कर रही है, यूपी चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे. यूपी और उत्तराखंड के चुनाव के बाद महंगाई कम हो जाएगी.
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related