मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर के लिए रवाना, कहा -हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति
![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2022/10/555-139.jpg)
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्राम नथिया में विस उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल हैलीपेड से रवाना हुए। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,मंत्री अमरजीत भगत भी सीएम के साथ रवाना हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए है अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।कहा मनोज मंडावी सीधा सीधा बोलनें वाले व्यक्ति थे। जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं होगी। यह व्यक्तिगत क्षति है। साथ ही समाज और राज्य के लिए बड़ी क्षति है।