मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सीएम बघेल जनता को संबोधित किया और उसके बाद पदक अलंकरण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सीएम बघेल ने राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल 2022 के लिए 10 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 10 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक, 8 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवक पदक, 8 पुलिस अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, 6 पुलिस अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

सीएम बघेल ने साल 2021 के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, आईपीएस प्रदीप गुप्ता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 10 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया। .

वहीँ साल 2020 के लिए सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारी विश्वास चंद्राकर को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 7 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 7 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related