CG WEATHER ALERT : Weather alert in Chhattisgarh! Orange alert in 10 districts
रायपुर. रायपुर में अचानक मौसम ने यू-टर्न मार दिया है। सुबह तक सब नॉर्मल था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मौसम विभाग ने सीधे ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है, यानी आने वाले घंटे भारी पड़ सकते हैं।
सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जैसे इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी में भी येलो अलर्ट है। यहां भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं।
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अभी लापरवाही बिल्कुल न करें। खुले में निकलना, पेड़ों के नीचे खड़े होना या बिजली के खंभों के पास जाना खतरनाक हो सकता है। किसानों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि फसल और मवेशियों को सुरक्षित जगह पर रखें।

