CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को स्वच्छता में राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Date:

CG NEWS : 7 cities of Chhattisgarh will get national pride in cleanliness, President will honour them

रायपुर, 12 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज की है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा के अनुसार, राज्य के सात नगरीय निकायों को 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी चयनित निकायों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान नगरीय प्रशासन, स्थानीय निकायों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

किसे मिलेगा कौन-सा पुरस्कार –

बिलासपुर नगर निगम – तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रेसिडेंट्स अवार्ड

कुम्हारी नगर पालिका – 20 हजार से 50 हजार आबादी (Small Cities) की श्रेणी में

बिल्हा नगर पंचायत – 20 हजार से कम आबादी वाले शहर (Very Small Cities) की श्रेणी में

रायपुर नगर निगम – मिनिस्ट्रियल अवार्ड (राज्य स्तर पर उत्कृष्टता के लिए)

सुपर स्वच्छता लीग (SSL) में भी छत्तीसगढ़ की दमदार उपस्थिति –

इस वर्ष पहली बार शुरू की गई सुपर स्वच्छता लीग (SSL) श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को स्थान मिला है :

अंबिकापुर नगर निगम (50 हजार से 3 लाख आबादी श्रेणी)

पाटन नगर पंचायत

बिश्रामपुर नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी श्रेणी)

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह हमारे प्रशासन, स्थानीय निकायों और नागरिकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

छत्तीसगढ़ लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों, स्थानीय निकायों की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

RAIPUR COURT ATTACK : Brother bites brother in court! रायपुर....

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek! रायपुर डेस्क।...

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...