CHHATTISGARH : RTE फीस विवाद, 5000+ प्राइवेट स्कूल बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : RTE fee dispute, 5000+ private schools closed

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बच्चों और पैरेंट्स के लिए बड़ा असर वाला दिन है। RTE फीस बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के 5000 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि पिछले 14 साल से सरकार ने RTE के तहत मिलने वाली राशि नहीं बढ़ाई है, जबकि खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।

फिलहाल क्लास 1 से 5 तक के लिए 7000 रुपए और 6 से 8 तक 11,400 रुपए मिलते हैं, जो उनके मुताबिक काफी कम है। इसी के विरोध में पहले काली पट्टी बांधकर काम किया गया और अब सीधे स्कूल बंद कर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है।

एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो RTE के तहत चुने गए बच्चों को एडमिशन नहीं देंगे और आंदोलन और तेज होगा। दूसरी तरफ सरकार भी सख्त है। CM साय ने साफ कहा है कि अगर RTE एडमिशन नहीं दिए गए तो स्कूलों की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related